Viva Group has been honoured with the Best Publisher Award 2022 by the Delhi State Booksellers & Publishers' Association.

Aviral: Hindi Workbook - 8

Aviral: Hindi Workbook - 8

Aviral: Hindi Workbook - 8

Aviral: Hindi Workbook - 8

  • By: Dr. Madhu Pant, Lalita Pande, Prof. V R Jagannathan

₹325.00

Go to cart

ISBN: 9789390054701

Bind: Paperback

Year: 2023

Pages: 64

Size: 8.5 x 11 Inch

Publisher: Viva Education

Exclusive Distributors: Viva Books

Sales Territory: Worldwide

विवरण​:

'अविरल' हिंदी पाठमाला प्रवेशिका स्तर से आठवीं कक्षा तक के लिए है। यह पुस्तक शृंखला नई व आधुनिक शिक्षण विधियों के अनुसार परंपरा से हटकर तैयार की गई है। इस पाठमाला में हमारा उद्देश्य रहा है कि बच्चे हिंदी पढ़ने, लिखने, बोलने और समझने के साथ-साथ रचनात्मक अभिव्यक्ति के लिए भी प्रेरित हो।  भाषा सीखने का उद्देष्य केवल पढ़ना-लिखना और सीखना ही नहीं होता, बल्कि भाषा का प्रयोग व्यवहारिक जीवन में कई उद्देश्यों की पूर्ति भी करता है।  इस पुस्तक श्रृंखला में भाषा- शिक्षण को रोचकपूर्ण विधि से प्रस्तुत किया गया है। 


'अविरल' हिंदी पाठमाला के आकर्षण बिंदु हैं-

  • नई राष्ट्रीय शिक्षा नीति के अनुरूप पाठ्य बिंदुओं का चयन।
  • मानव संसाधन विकास मंत्रालय (भारत सरकार) दूबारा निर्देशित मानक वर्तनी का प्रयोग।
  • विभिन्न साहित्यिक विधाएँ, नवीन रोचक सामग्री।
  • भाषा के उच्चतर कौशलों-चिंतन, मनन, कल्पना अभिव्यक्ति के द्वारा भाषा दक्षताओं का विकास।
  • अभ्यास सामग्री में विविधता, मौलिकता और सृजनशीलता।
  • विद्यार्थियों के बौद्धिक स्तर के अनुरूप अभ्यासों का चयन।
  • शब्द-बोध तथा अर्थ-ग्रहण दोनों ही प्रकार के अभ्यासों की रचना।
  • बच्चों के सर्वागीण विकास, उनकी वैज्ञानिक प्रवृत्ति व पर्यावरण संबंधी जागरूकता पर विशेष बल।
  • क्रियाकलापों के माध्यम से चिंतन शक्ति का विकास।
  • सृजनात्मक अभिव्यक्ति हेतु विविध अभ्यास।
     

 

लेखिका:

डॉ. मधु पंत: पिछले चार दशकों से बच्चों के विकास एवं शिक्षा संबंधी कार्यक्रमों में संलग्न; राष्ट्रीय बाल भवन के निदेशक के रूप में लगभग सत्रह वर्षों के कार्यकाल में अनेक विशिष्ट एवं नवीन योजनाओं का सूत्रपात; यथा बालश्री योजना, राष्ट्रीय युवा पर्यावरण विज्ञानियों की गोष्ठी, अक्कड़ बक्कड़ और सुलक्ष्य जैसी पत्रिकाओं का प्रारंभ, अभिनव प्रशिक्षण कार्यक्रम; अंतर्राष्ट्रीय रूप से फिल्म ‘विज्ञान क्या है’ के लिए एन.एच.के. (जापान) एवार्ड; नार्वे के अंतर्राष्ट्रीय पर्यावरण सम्मेलन में कविता ‘पानी की कहानी’ के लिए प्रथम पुरस्कार; हिंदी अकादमी, दिल्ली के बाल किशोर साहित्य से सम्मानित; विज्ञान में स्नातक एवं स्वर्णपदक प्राप्त; हिंदी के लघु उपन्यासों में बाल मनोविज्ञान विशेष रूप से प्रशंसित; सी.आई.ई.टी., एन.सी.ई.आर.टी. द्वारा आयोजित अखिल भारतीय बाल शैक्षिक श्रव्य-दृश्य महोत्सव में सर्वश्रेष्ठ श्रव्य कार्यक्रम का पुरस्कार प्राप्त।

ललिता पांडे: विगत 25 वर्षों का दि मदर्स इंटरनेशनल स्कूल, दिल्ली में शिक्षण अनुभव; शिक्षणसंबंधी कुछ लेख प्रकाशित; पत्रिकाओं का संपादन; अनेक कहानियों तथा लेखों का अनुवाद; शिक्षण में विशिष्ट योगदान के लिए दि मदर्स इंटरनेशनल स्कूल द्वारा श्री मणि पिल्लै एवार्ड से सम्मानित।


संपादकीय परामर्श:

प्रो. वी. आर. जगन्नाथन: प्रसिद्ध भाषाविद् और हिंदी के वैयाकरण; विगत कई वर्षो से भाषा शिक्षण का अनुभव; पूर्व निदेशक, इग्नू; पूर्व क्षेत्रीय निदेशक, केंद्रीय हिंदी निदेशालय दिल्ली एवं हैदराबाद; अनेक पुस्तकों का प्रणयन/संपादन। 

Parivesh, 2024 Edition-Book 8

By: Deepmala

ISBN : 9788119894314

₹ 535.00

Parivesh, 2024 Edition-Book 7

By: Deepmala

ISBN : 9788119894055

₹ 525.00

Parivesh, 2024 Edition-Book 6

By: Deepmala

ISBN : 9788119894758

₹ 515.00

Parivesh, 2024 Edition-Book 5

By: Deepmala

ISBN : 9788119894574

₹ 485.00

Parivesh, 2024 Edition-Book 4

By: Deepmala

ISBN : 9788119894345

₹ 475.00

Parivesh, 2024 Edition-Book 3

By: Deepmala

ISBN : 9788119894987

₹ 455.00